deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

3 दिसंबर को चचाई राम मठ आएंगे CM Yogi, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस; सुरक्षा के खास इंतजाम

LHC0088 2025-12-1 23:38:52 views 425

  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उपजिलाधिकारी गोला अमित जायसवाल ने बताया कि कन्फर्मेशन मिल गया है,तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मठ च चाई राम (उरुवा) पर आयेंगे। जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है।

मठ चचाईराम (उरुवा) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के तीन दिसंबर को आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू हो गई। हैलीपेड का अस्थाई निर्माण, मठ तक जाने का रास्ता, भू समाधि तक जाने का रास्ता, सहित अन्य चाक चौबंद युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सहायक अभियंता शशिकांत सिंह ने बताया कि हेलीपैड से मठ और समाधि स्थल तक जाने के लिए दो रास्ते जो सकरे है को चौड़ा कर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर हो रहा है। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे और हर तरफ निगरानी रखी जा रही है।

बीडीओ आसिफ एक लाख ने बताया कि साफ सफाई आदि के लिए सफाई कर्मी लगाए गए है। बता दें कि 16 नवंबर को महंत पंचानन पुरी महराज हृदय गति रुक जाने से ब्रह्मलीन हो गए थे।

उसके बाद 28 नंबर को उनके उत्तराधिकारी प्रणव पुरी महराज को गोरक्षनाथ मंदिर के प्रमुख पुजारी कमलनाथ, काली बाड़ी के महंत रविन्द्र दास, अयोध्या, सीतापुर, देवरिया, महराजगंज, आजमगढ़ आदि जिलों के महामंडलेश्वर, महंत ने प्रणव पुरी को कंठी चादर के माध्यम से चचाईराम मठ का महंत नियुक्त किया।

इस अवसर पर महंत प्रवण पूरी जी महराज,अभितोष गिरी,अधिशासी अधिकारी मनोज मिश्रा,न प उरुवा अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह,नरेंद्र गिरी,दीपक पूरी,वेद प्रकाश गिरी,सहायक अभियंता शशिकांत सिंह,पीडब्लूडी जेई अशोक कुमार यादव, पवन यादव, अनंत कुमार मिश्रा, के के शुक्ला, शशिकांत सिंह, सुरेश सिंह,नगर पंचायत जेई प्रवीण गुप्ता, अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद, सुशील कुमार दुबे, अभितोष गिरी, नरेंद्र गिरी, सोनू गोस्वामी, दीपक पूरी, पवन गोस्वामी, मंजीत सिंह, वेद प्रकाश गिरी आदि उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
127980