विदर्भ की टीम ईरानी ट्रॉफी को जीतने के करीब है
पीटीआई, नागपुर: रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ ने शुक्रवार को यहां शेष भारत के विरुद्ध ईरानी ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे दिन मजबूत बल्लेबाजी की बदौलत अपनी कुल बढ़त 224 रन की करके मैच पर शिकंजा कस दिया।
पहली पारी में 342 रन बनाने के बाद विदर्भ ने शेष भारत को पहली पारी में 69.5 ओवर में महज 214 रन पर ढेर कर 128 रन की अहम बढ़त हासिल की। विदर्भ ने तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 96 रन बना लिए हैं जिससे उसकी कुल बढ़त 224 रन की हो गई और मैच में अभी पूरे दो दिन बाकी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यश ठाकुर का कमाल
तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने विदर्भ की गेंदबाजी की अगुआई करते हुए 66 रन देकर चार विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखाड़े (2/14) और हर्ष दुबे (2/58) ने उनका अच्छा साथ दिया। शेष भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 142 रन से की और तब वह 200 रन से पीछे था। कप्तान रजत पाटीदार पर उम्मीदें टिकीं थीं, लेकिन विदर्भ ने पहली ही गेंद पर मानव सुतार को एलबीडब्ल्यू कर दिया। रात के 42 रन से आगे खेल रहे पाटीदार हालांकि डटे रहे, जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। ठाकुर ने सारांश जैन (10) को आउट किया।
आकाशदीप का आक्रामक रूप
बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 10 गेंद में तीन चौके लगाकर तेजी से खेलने की कोशिश की। लेकिन ठाकुर की शॉर्ट पिच गेंद ने उनकी पारी समाप्त की। दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे और पाटीदार अंत में 66 रन बनाकर आउट हो गए। तब टीम का स्कोर नौ विकेट पर 191 रन हो गया। गुरनूर बराड़ (13) का आखिरी विकेट भी ठाकुर ने झटका जो उनका चौथा शिकार बने। पाटीदार के अलावा सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 52 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें- IND vs WI: टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खत्म किया 18 साल का सूखा, इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा
यह भी पढ़ें- IND vs WI: ध्रुव जुरैल ने ठोका करियर का पहला शतक, रांची के अधूरे काम को अहमदाबाद में दिया अंजाम |