search

कश्मीर में वाहन मालिकों को सलाह, स्वामित्व हस्तांतरण सुनिश्चित करें, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

Chikheang 2025-12-1 21:08:39 views 1244
  

पुलिस ने चेतावनी दी कि पालन नहीं करने वालों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां में ज़िलाव्यापी अभियान के तहत बिक्री-ख़रीद के बाद अनिवार्य स्वामित्व हस्तांतरण के बिना सड़कों पर चल रहे बड़ी संख्या में वाहनों को ज़ब्त किया।

एसएसपी शोपियां के निर्देश पर, ऐसे वाहनों की पहचान के लिए कई स्थानों पर समर्पित टीमों को तैनात किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने इस संंबंध में जारी एक बयान में कहा कि अभियान के दौरान, स्वामित्व के उचित हस्तांतरण के बिना चल रहे कई वाहनों को ज़ब्त किया गया और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने सभी वाहन मालिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी बिक्री-ख़रीद लेनदेन के बाद स्वामित्व का समय पर हस्तांतरण सुनिश्चित करें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रवक्ता ने कहा, ऐसा न करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि आने वाले दिनों में भी इसी तरह के प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे।\“ उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस ज़िले भर में सड़क सुरक्षा, जवाबदेही और यातायात कानूनों के पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।\“

अधिकारिक सत्रों ने बताया कि यह बहुत जल्द पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। बिना स्वामित्व हस्तांतरण के सड़कों पर दौड़ रहे वाहन आतंकी वारदातों का भी सबब बन रहे हैं।

अकसर देखा गया है कि जम्मू व कश्मीर में कई लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से वाहन खरीद बिना स्वामित्व हस्तांतरण किए शहरों में धड़ल्ले से वाहनों को दौड़ा रहा हैं जबकि प्रशासन के पास इस वाहनों का कोई रिकार्ड नहीं है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661