search

Etawah News: बरात में डांस के दौरान पिस्टल से की गई फायरिंग, युवक हुआ घायल

Chikheang 2025-12-1 15:07:46 views 1039
  

घायल युवक



जागरण संवाददाता, इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा गांव में बरात चढ़ाने के दौरान बरात में डांस करते समय रविवार रात्रि करीब 11 बजे एक युवक ने अपनी पिस्टल से फायर कर दिया। जिससे गोली बरात में चल रहे सूर्यकांत गुप्ता निवासी नगरिया खनाबांध को लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। बरात में रंग में भंग हो गया और गंभीर रूप से घायल सूर्यकांत को इटावा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।

सेना का जवान बताया गया आरोपी

सूर्यकांत के पिता अवधेश ने बताया गोली सीने को छलनी करते हुए रीढ़ की हड्डी में फंसी है पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। गोली चलाने वाला आरोपित सेना का जवान बताया जा रहा है।

बरात ऊसराहार से किशन लाल कश्यप के पुत्र सुमित की बरात ताखा के नगला प्रथी में राम शंकर कश्यप का यहां गई थी। बरात का कार्यक्रम ताखा के गेस्ट हाउस में था।

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली बिल राहत योजना आज से शुरू...100 प्रतिशत तक मिलेगी छूट, बस करना होगा ये काम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168709