search

कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं, रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपाइयों संग बैठक

deltin33 2025-12-1 15:07:31 views 1261
  

कार्यकर्ताओं संग बैठक करते नकवी। जागरण



जागरण संवाददाता, रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में कार्यकर्ता सहयोग करें। लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दें। गांव-गांव में भ्रमण कर योजनाओं का प्रचार भी करें। एसआईआर में बीएलओ का सहयोग करें। नकवी शंकरपुर ग्राम स्थित आवास पर पदाधिकारियों के साथ बैठक में बोल रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आवास पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

नकवी 28 नवंबर को तीन दिन के दौरे पर रामपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपना मतदाता शुद्धिकरण फॉर्म भी भरा और बीएलओ को सौंपा था। रविवार सुबह पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने पदाधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा की। अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव व 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया।

तीन दिवसीय दौरे पर आए थे, पदाधिकारियों से मिलकर दिल्ली रवाना


नकवी ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में जुट जाएं। प्रत्येक पांच से सात बूथों पर बनाए शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सक्रिय व ऊर्जावान युवाओं को सौंपी जानी चाहिए, ताकि शक्ति केंद्र मजबूत हो सकें। शक्ति केंद्र मजबूत होने का प्रभाव बूथ की मजबूती पर पड़ेगा। बूथ व शक्ति केंद्र मजबूत होने से मंडल इकाई भी सशक्त होगी। सभी अभियान व कार्यक्रम के साथ ही पार्टी की विचारधारा प्रत्येक घर तक पहुंचाएं। इसका लाभ पंचायत चुनाव व विधान सभा दोनों चुनाव में मिलेगा। इस मौके पर कपिल आर्य, महासिंह राजपूत, राकेश मिश्रा, जाकिर, ओम प्रकाश सैनी, पंकज लोधी, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477572