search

IBPS RRB Clerk Admit card 2025: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Chikheang 2025-12-1 14:38:24 views 629
  

IBPS RRB Clerk Admit card 2025 Download  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आवेदनकर्ता IBPS RRB Admit card 2025 कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के साथ ही इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि कॉल लेटर केवल ऑनलाइन ही प्राप्त किया जा सकता है, किसी भी उम्मीदवार को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजा। जायेगा विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम एग्जाम डेट

आईबीपीएस की ओर से ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 6, 7, 13 एवं 14 दिसंबर 2025 को करवाया जायेगा।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑफिस असिस्टेंट Call Letter for Online Preliminary Examination लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।


सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो अपना एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

  
परीक्षा पैटर्न

आईबीपीएस की ओर से ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) प्री एग्जामिनेशन में अभ्यर्थियों से कुल 80 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में रीजनिंग विषय से 40 प्रश्न और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 40 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Territorial Army Recruitment 2025: टेरिटोरियल आर्मी में सोल्जर पदों पर नौकरी पाने का मौका, 14 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168697