search

Delhi Crime: ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति ने ही चुन्नी से गला घोंटकर किया था कत्ल

cy520520 2025-12-1 13:37:25 views 990
  

पूर्वी दिल्ली पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या का खुलासा किया है। जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में मौजपुर क्षेत्र में शनिवार रात को एक अधेड़ ने ब्यूटी पार्लर में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या को खुदकुशी को रूप देने की आरोपी ने कोशिश की। लेकिन गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से उसका गुनाह सबके सामने आ गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की पहचान अंजू (36) के रूप में हुई है। जाफराबाद थाना ने हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के पति सतीश उर्फ अशोक (55) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से महिला का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

अंजू अपने परिवार के साथ मौजपुर क्षेत्र में रहती थी। अंजू ने करीब छह वर्ष पहले सतीश से दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसका 16 वर्ष का बेटा है जो उसके साथ रहता है। महिला मौजपुर स्थित गुरुद्वारे के पास ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। शनिवार रात को महिला अपने घर नहीं लौटी तो बेटे ने फोन किए तो उसने उठाया नहीं।

पुलिस ने बताया कि रात करीब दो बजे नाबालिग अपनी मां को ढूंढते हुए पार्लर पहुंचा। पार्लर का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था। महिला फर्श पर बेहोश पड़ी हुई थी। नाबालिग ने फोन करके अपने पिता को सूचना दी। सतीश मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, शुरुआत में पुलिस को संदिग्ध हालात में मौत का मामला लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के जीटीबी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पता चला महिला का मोबाइल गायब है।

पुलिस ने महिला के दूसरे पति से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह रात साढ़े दस बजे ही घर लाैट आया था। उसे नहीं पता कि उसकी पत्नी की मौत कैसे हुई है। पुलिस ने पार्लर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज से पता चला कि आरोपित रात 11:30 पार्लर से घर जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: अकेली बुजुर्ग महिला को गहना पहना देख आया लालच, साजिश कर की लूटपाट; तीन सगे भाई-बहन गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दंपती के बीच अनबन रहती थी। उससे परेशान होकर उसने चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। दरवाजा बंद कर दिया था ताकि चिल्लाने की आवाज बाहर नहीं जा सके। हत्या करके घर चला गया था।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से महिला का फोन बरामद हो गया है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य बरामद किए हैं। - आशीष मिश्रा, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164097