search

फरीदाबाद: HPSC में जॉब का झांसा देकर युवक से 12 लाख की ठगी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

deltin33 2025-12-1 10:07:11 views 1249
  



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से सेल्स टैक्स अधिकारी की नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर एनआइटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांधी कालोनी निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दिल्ली में रहने वाले उनके दामाद शुभम वर्मा ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में नौकरी के लिए साल 2023 में आवेदन किया था। इसी दौरान ग्रेटर फरीदाबाद निवासी मनोज से उनकी मुलाकात हुई। मनोज ने कहा कि उनका एक जानकार है जो पब्लिक सर्विस कमीशन में काम करता है। वह शुभम का काम करवा सकता हैं।
बड़े पदों पर लगवाने का किया दावा

मनोज शिकायतकर्ता को दिल्ली के फाइव स्टार होटल में ले गया। जहां पर उसने विवेक त्रिपाठी से मुलाकात करवाई। विवेक त्रिपाठी ने कहा कि वह शुभम की नौकरी लगवा देगा। 30 लाख रुपए खर्च करने पड़ेगे। उसने दावा किया कि इससे पहले तहसीलदार और उससे भी बड़े पद पर लोगों को लगवाया। सुरजीत की ओर से 30 लाख रुपए आरोपितों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

इसके बाद मनोज और विवेक दोनों सुरजीत और शुभम को टरकाने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार दबाव बनाने के बाद मनोज और विवेक ने 18 लाख रुपए वापस किए। लेकिन 12 लाख रुपए लौटाने से उन्होंने साफ मना कर दिया। वहीं रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477543