search

सुलतानपुर में 17 हजार से अधिक वाहनों का चालान, दो करोड़ से अधिक वसूले गए शमन शुल्क

Chikheang 2025-12-1 03:07:25 views 840
  

17 हजार से अधिक वाहनों का चालान।



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। यातायात माह में 17 हजार 956 वाहनों का चालान कर दो करोड़ 43 लाख 20 हजार 400 रुपये की शमन शुल्क की कार्रवाई की गई। वहीं, जिले में चिह्नित 145 हाट स्पाट पर लोक निर्माण विभाग के सहयोग से बचाव व सुरक्षा के दृष्टिगत संकेतक समेत अन्य उपाय किए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विभिन्न चौराहों या स्कूल-कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, सेमिनार, वाद-विवाद तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात माह के समापन अवसर पर पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने यातायात कर्मियों को कठोरता नहीं, बल्कि विनम्रता से वाहन चालकों व लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति प्रेरित करने की सीख दी।

एएसपी ने यातायात निरीक्षक राम निरंजन समेत कर्मियों की मेहनत काे सराहते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि यातायात माह ही खत्म हुआ है, लेकिन जिम्मेदारियां नहीं। क्षेत्राधिकारी यातायात रमेश ने कहा कि कई स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने का प्रस्ताव नगर पालिका के सहयोग से शासन को भेजा गया है।

यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने एलईडी पर मैप के सहारे जिले में घोषित 145 हाट स्पाट के बारे में जानकारी दी। बताया कि वहां लोक निर्माण विभाग के सहयोग से बचाव व सुरक्षा के दृष्टिगत संकेतक समेत अन्य उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस मौके पर निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्निहोत्री, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, काजी हुजूर आलम, छोटे लाल, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, बेलाल अहमद, राम विनय यादव समेत कई सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168650