search

उत्तराखंड में सामने आया शर्मनाक मामला, नजीबाबाद के अतिथि शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़; स्कूल से हटाया

deltin33 2025-12-1 01:37:09 views 1105
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर (चमोली): दशोली ब्लाक के एक राजकीय इंटर कालेज में कार्यरत अतिथि शिक्षक की ओर से छात्र-छात्राओं के यौन शोषण और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
ट्यूशन में भी करता था छेड़छाड़

वह स्कूल और ट्यूशन पढ़ाने के दौरान यह हरकत करता था। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे हटा दिया है। साथ ही उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली चमोली में तहरीर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नजीबाबाद का है रहने वाला

जानकारी के अनुसार नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी राजनीति विज्ञान के अतिथि शिक्षक युनूस अंसारी पर लगे आरोपों को 26 नवंबर को अभिभावकों ने अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में रखा था।
छेड़छाड़ की बात स्वीकारी

इस बैठक में शिक्षक ने सातवीं के छात्र का यौन शोषण और 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की बात स्वीकार की थी। बाद में प्रधानाचार्य ने शिकायत का संज्ञान लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दशोली पंकज कुमार उप्रेती को रिपोर्ट प्रेषित की।
पुलिस कर रही है जांच

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सोमवार को पुलिस टीम विद्यालय में जांच के लिए जाएगी।
जल्द गिरफ्तारी की मांग

उधर, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी ने कहा कि यदि आरोपित की जल्द गिरफ्तारी न की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें- रुड़की के मंगलौर में शादी से पहले युवक ने मंगेतर से किया दुष्कर्म, इसके बाद विवाह करने से कर दिया इन्कार

यह भी पढ़ें- Roorkee : शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक बनाए संबंध, बाद में विवाह करने से कर दिया इन्कार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557