search

दूल्हे को जयमाला पहनाने के बाद प्रेमी के साथ कर दिया कांड, अब पूरे गांव में हो रही बदनामी

Chikheang 2025-12-1 01:09:03 views 1070
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। ढोल-नगाड़े के बीच नृत्य करते कन्या के दरवाजे पहुंचे बरातियों में उस समय खलबली मच गई, जब जयमाल संपन्न होने के बाद भांवर से पहले दूल्हन घर से लापता हो गई।

बैंड-बाजे की धुन शांत होने के साथ खुशियां गम और गुस्से में तब्दील हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब दुल्हन के प्रेमी के साथ चले जाने की बात पता चली तो दोनों पक्ष हक्का-बक्का रह गए। बिना दुल्हन दूल्हा पक्ष बरात लेकर वापस चला गया। दुल्हन के पिता ने उसके प्रेमी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात दूल्हा बरात लेकर कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंचा। पूरे जोश के साथ कन्या पक्ष ने आवगभगत की। द्वारचार के बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे और पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दोनों पक्षों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

जयमाल संपन्न होने के बाद दूल्हन घर के अंदर अपने कमरे में चली गई। दूल्हा भी अपने परिवार के साथ अन्य कार्यों में व्यस्त हो गया। रविवार तड़के भांवर की रश्म अदायगी के समय जब परिवार के लोग दुल्हन को उसके कमरे में लेने गए तो वह वहां नहीं मिली। काफी देर तक घर में उसकी खोजबीन चली पर कहीं पता नहीं लगा।

दुल्हन के लापता होने की जानकारी बरातियों तक पहुंची तो सभी सन्न रह गए। बेबस कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष को कोई जवाब नहीं दे पा रहे थे। काफी देर बात पता चला कि गांव का ही प्रेमी युवक दुल्हन को अपने साथ लेकर चला गया। युवती के पिता ने बेटी को ले जाने वाले युवक को फोन मिलाया तो उसने प्रेमिका की बात पिता से कराई।

बेटी ने प्रेमी से शादी करने और उसके साथ रहने की बात कही। यह सुनते ही पिता सिर पकड़कर बैठ गया। उधर सच पता चलते ही वर पक्ष के सब्र का बांध टूट गया। कन्या पक्ष के लोगों को खरी-खोटी सुना बरात लौट गई।

पिता ने आरोपित युवक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168706