search

लखनऊ में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय अवधी समारोह, कार्यक्रम में प्रख्यात साहित्यकारों का होगा जमावड़ा

Chikheang 2025-12-1 00:40:16 views 1270
  

लखनऊ में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय अवधी समारोह।



संवाद सूत्र, अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान की ओर से रविवार को डाक बंगला सभागार में संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन के साथ हुआ। अवधी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने बताया कि 11 दिसंबर को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय अवधी समारोह आयोजित होगा। समारोह में प्रख्यात अवधी साहित्यकारों का जमावड़ा होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस अवधी समारोह में अवध अवधी-विविध संदर्भ ग्रंथ के विमोचन के साथ अवध, अवधी, अवधी संस्कृति की दशा एवं दिशा विषय पर परिचर्चा होगी। समारोह में अवधी विकास संस्थान लखनऊ सहित प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं के साथ अवधी साहित्य संस्थान अमेठी को भी संयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

संस्थान के महासचिव रामेश्वर सिंह निराश ने कहा कि उतर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आयोजित होने वाला यह अवधी समारोह निसंदेह अवध, अवधी तथा अवधी संस्कृति की दशा एवं दिशा को निर्धारित करेगा।

संगोष्ठी की अध्यक्षता अवधी के वरिष्ठ साहित्यकार राम वंदन शुक्ल पथिक ने की। संगोष्ठी के दूसरे सत्र में राजेन्द्र शुक्ल अमरेश, अमर बहादुर सिंह अमर, सुधा अग्रहरि, रामेश्वर सिंह निरास, राम बदन शुक्ल पथिक ने अपनी रसभरी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव, स्वामी नाथ पाल, विनोद कुमार, डा. उदय राज, अनुभव मिश्र, मग्घे उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन साहित्यकार जगदंबा तिवारी मधुर ने किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168641