search

हिमाचल के डिप्टी CM फ्लाइट में देरी की पोस्ट कर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- जनता भी आपकी बसों के लिए इसी तरह परेशान

cy520520 2025-11-30 23:07:39 views 991
  

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और रजनी पाटिल की ओर से की गई पोस्ट।  



राज्य ब्यूरो, शिमला। दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट में देरी होने को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नाराजगी जाहिर की। वह दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे। कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल व पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी इसी फ्लाइट में थे।

उपमुख्यमंत्री ने इसको लेकर अपने फेसबुक पेज पर लिखा। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि \“\“इंडिगो की ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य है।\“\“ जिसके बाद इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में डिप्टी सीएम की ही जमकर क्लास लगा दी। अपनी इस पोस्ट को लेकर रविवार को उपमुख्यमंत्री खूब ट्रोल हुए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वीडियो भी हुआ वायरल

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने भी इस पर नाराजगी जताई थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमे विधायक आशीष बुटेल स्टाफ के साथ बातचीत कर रहे हैं और काफी लोग वहां मौजूद थे।
यूजर्स ने सुनाई खरी-खरी

इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने फेसबुक पर उप मुख्यमंत्री की पोस्ट पर चुटकी ली तो कुछ ने इस बहाने खूब सुनाई भी। एक यूजर ने लिखा कि \“\“तुम से बसें नहीं चल रही, ये फिर भी हवाई जहाज है।\“\“ एक ने लिखा, \“\“इसी तरह जब हिमाचल के आम लोगों को घंटों बसों, टैक्सियों और सड़कों पर इंतज़ार करना पड़ता है, तब उनकी परेशानी पर भी यही संवेदनशीलता और सख्ती दिखे तो व्यवस्था सच में बदलेगी।
आपकी नाराजगी जायज है, अब उम्मीद है कि हिमाचल की परिवहन व्यवस्था और सड़कों की हालत पर भी इसी पैमाने से जवाबदेही तय होगी।\“\“
एक अन्य ने लिखा, \“\“इंडिगो एयरलाइन भी अब व्यवस्था परिवर्तन की ओर है।\“\“ \“\“हिमाचल प्रदेश सरकारी विभाग में भी यह समस्या है कर्मचारी नहीं है।\“\“
साढ़े 8 के बजाय रात डेढ़ बजे रवाना हुई फ्लाइट

फ्लाइट का निर्धारित समय रात 8:30 बजे था, जिसे पहले बदलकर 9:50 कर दिया गया। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे और दो घंटे से अधिक समय तक यात्री विमान के अंदर बैठे इंतजार करते रहे। इसी बीच एयरलाइन ने नई सूचना देकर कहा कि पायलट उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते उड़ान अब रात 1:30 बजे रवाना की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: \“संगठन में देरी हमारी वजह से नहीं हुई, हाईकमान जिम्मेदार\“, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा ने विनय को क्या सलाह दी?


डिप्टी सीएम बोले, यह गंभीर अव्यवस्था

मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि विमान पूरी तरह तैयार होने के बावजूद पायलट न होने से उड़ान ठप पड़ी है, जो इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइन की गंभीर अव्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने इसे “अस्वीकार्य” बताते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर सवाल उठाया।


यह भी पढ़ें: \“हिमाचल में BJP को हराना कोई बड़ी बात नहीं\“, सुक्खू ने भरी हुंकार, बोले- मैं संगठन का कार्यकर्ता आता हूं विनय कुमार के अधीन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164115