search

विशाखापत्तनम में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य आयोजन

LHC0088 2025-11-28 22:38:02 views 861
  

विशाखापत्तनम में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य आयोजन (फोटो सोर्स- जेएनएन)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विशाखापत्तनम स्थित ऋषिकोंडा में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश के प्रगति, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ प्रारम्भ हुआ।

पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। 5 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को 2 दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन किया जाएगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 34 प्रमुख शहरों में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है।माता से आकांक्षा है की हमारा देश विश्वगुरु बने। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाला समय हमारे देश का ही है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म हमारी ताक़त है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है।

  
आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?

आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधव ने कहा की पूरे देश में लीक कल्याण के ध्येय से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में माता ललिता का भव्य अनुष्ठानों रहा है। आंध्र प्रदेश में यह दूसरा महाआयोजन हुआ है। माधव ने कहा की देश आगे बढ़ रहा है इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

टीडीपी के वरिष्ठ नेता एवँ सांसद मथुकुमिल्ली श्रीभारत ने कहा की देश निर्माण हेतु सबको मिलकर काम करना है।श्रीभारत ने कहा की विशाखापत्तनम में इतना भव्य आयोजन हो रहा है मुझे व्यक्तिगत प्रसन्नता है।श्रीभारत ने कहा की सबको मिलकर देश को विश्वगुरु बनाने हेतु काम करना है।

टीडीपी के वरिष्ठ नेता एवँ सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है।आंध्र प्रदेश धर्म नगरी है यहाँ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के द्वारा इतना बड़ा आयोजन हो रहा है इससे हम सभी गौरान्वित हैं।

  

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की माँ भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे।श्री सिंह ने कहा की हम धर्म ध्वज के साथ राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु प्रयासरत हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166374