search

दर्दनाक... हमीरपुर में जाम में फंसी रह गई एंबुलेंस, सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल ने इंतजार में दम तोड़ा

Chikheang 2025-11-28 21:07:45 views 1269
  

नंदकिशोर पांडेय। सौजन्य स्वजन, घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंची मृतक हेड कांस्टेबल की पत्नी संध्या को संभालती महिला पुलिस कर्मी। जागरण



जागरण संवाददाता, हमीरपुर। मेला ड्यूटी के बाद परिवार से मिलने आ रहे एक हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। जो कानपुर सागर हाईवे स्थित बेतवा पुल पर जाम में फंस गई और पुलिस आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करती रही। एंबुलेंस न आने पर पुलिस कर्मियों ने घायल हेड कांस्टेबल को प्राइवेट वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के स्वजन बेहाल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना के चनहट गांव निवासी 36 वर्षीय नंदकिशोर पांडेय पुत्र अवधेश हेड कांस्टेबल के रूप में महोबा जनपद के कबरई थाना में तैनात थे। जो गुरुवार की शाम चरखारी में लगी मेला ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से हमीरपुर में रह रहे परिवार से मिलने आ रहे थे। तभी रास्ते में सदर कोतवाली के चंदुलीतीर गांव के पास करीब सवा नौ बजे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोंट आईं और वह सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगा।

  

सूचना पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल हेड कांस्टेबल को लेने के लिए एंबुलेंस निकली और कानपुर सागर हाई‌वे स्थित बेतवा पुल पर लगे जाम में एंबुलेंस फंस गई। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नही पहुंच सकी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने एक प्राइवेट वाहन में घायल हेड कांस्टेबल को लादा और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं।

  

मृतक पूर्व में हमीरपुर में भी तैनात रह चुका है तथा उनकी पत्नी व दोनों बेटे यहीं रह रहे थे। वहीं घटना के बाद से वाहन का अभी तक कोई सुराग नही लग सका है। इस संबंध में 108 एंबुलेंस प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नही है। पता कर स्थिति के बारे में जानकारी ली जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168440