search

Mamata Banerjee से टक्कर को भाजपा का बड़ा दांव, सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये का अग्निमित्रा ने दिया संकेत

deltin33 2025-11-28 18:37:26 views 835
  

अग्निमत्रा पाल और ममता बनर्जी। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, आसनसोल। TMC vs BJP in West Bengal पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव-2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ भाजपा ने राज्य में आक्रामक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विशेष रूप से महिलाओं को साधने के लिए पार्टी ने ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत प्रति माह 3,000 रुपये देने की बात कर रही है। भाजपा का मानना है कि महिलाओं का समर्थन चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

गुरुवार को आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक और राज्य भाजपा महासचिव अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा के मंडल चार के चलबलपुर एवं तेतुलडांगा गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जाकर मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। लोगों ने पानी के संकट, खराब जलनिकासी, टूटी सड़कों और लाइटिंग की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार उन्हें अपने ही क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करने दे रही है, जिसके कारण जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और तृणमूल नेताओं की उदासीनता के कारण इलाके में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पा रहा है।

विधायक ने दावा किया कि 2026 में भाजपा की सरकार बनेगी और सत्ता में आते ही प्रदेश में विकास कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा भत्ता 3,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

इसके साथ ही विधवा भत्ता और वृद्धा पेंशन को भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाएं।

वहीं, भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि विधायक अग्निमित्रा पाल वास्तविकता से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में है, वहां तक अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाई है।

उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेता एक बार फिर झूठे वादों के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। तृणमूल सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

पश्चिम बंगाल के चुनावी मौसम में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जहां भाजपा महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को चुनावी हथियार बना रही है, वहीं तृणमूल इसे मात्र राजनीतिक दिखावा बता रही है। चुनाव करीब आते-आते यह सियासी जंग और भी तेज होने की संभावना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477422