search

प्रियंका गांधी ने देशवासियों को महानवमी की ...

deltin55 2025-10-3 16:29:11 views 1245

प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से सुख-समृद्धि की कामना  

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को देशवासियों को महानवमी की बधाई दी। उन्होंने मां सिद्धिदात्री से सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की प्रार्थना की।  
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "शारदीय नवरात्रि महानवमी के पावन अवसर पर आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगतजननी आदिशक्ति मां सिद्धिदात्री आप सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें। जय माता दी।"  





झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महानवमी की बधाई दी। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ महानवमी के शुभ और पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। शक्ति, श्रद्धा, आराधना और सद्भाव का अखंड प्रतीक है यह पावन पर्व। इस शुभ अवसर पर मां सभी को सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान कर, सभी की मनोकामना पूर्ण करें।"  




कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महानवमी के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली आए, यही मेरी मंगलकामना है।"  
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी महानवमी के अवसर पर देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥ महानवमी पर मां सिद्धिदात्री को कोटि-कोटि वंदन। सिद्धियों और सिद्धांतों की अधिष्ठात्री मां का यह स्वरूप भक्तों को पूर्णता, ज्ञान और आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करता है। मां की कृपा से हम सभी का जीवन सफल, संतुलित और परम शांति से परिपूर्ण हो। कामना है कि उनकी कृपा से साधक को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों जगत की परिपूर्णता प्राप्त हो। मां सिद्धिदात्री सभी भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करें।"  




धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री भक्ति से प्रसन्न होकर श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बरसाती हैं।  
शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवान शिव को भी माता की कृपा से ही सर्व सिद्धियां प्राप्त हुई थीं।   
  
   






Deshbandhu Desk



Priyanka GandhiCongress









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135016