search

Dhanbad में15 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने दो एंगल से शुरू की जांच

deltin33 2025-11-28 16:07:09 views 842
  



जागरण संवाददाता, धनसार (धनबाद)। शहर के धनसार थाना क्षेत्र के ईस्ट बस्ताकोला में गुरुवार की रात 15 वर्षीय किशोर नितीश कुमार की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक बिजली के खंभे के नीचे खून से लथपथ अवस्था में मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय लोगों की सूचना पर धनबाद डीएसपी नौशाद आलम और धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि नितीश का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे प्रथम दृष्टया उसकी हत्या किए जाने की आशंका मजबूत होती है।

घटना की जानकारी मिलते ही नितीश के पिता हीरा साव, मां रिंकी देवी और नाना गोपाल साव मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां रिंकी देवी ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए कई पहलुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में दो संभावनाएं सामने आई हैं-पहली, लोहा चोरों के बीच विवाद के कारण नितीश की हत्या की गई हो सकती है। दूसरी, बिजली चोरी के मकसद से पोल पर चढ़ने के दौरान गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों की छानबीन कर संभावित सुराग जुटाने की कोशिश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477324