search

पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने की जांच, केमिकल गोदाम में नहीं मिले सुरक्षा इंतजाम और जरूरी कागज

Chikheang 2025-11-28 09:36:08 views 1261
  



जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल गोदाम में हुए धमाके की जांच पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को मौके पर सुरक्षा इंतजाम नहीं मिले। देर शाम तक गोदाम स्वामी जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके थे। फायर ब्रिगेड एनओसी आदि के बारे में जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मारुति एस्टेट निवासी संजय जैन के सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसिड और केमिकल गोदाम में गुरुवार सुबह तेज धमाका हुआ था। धमाके के बाद केमिकल की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए थे। घटना के बाद सिकंदरा थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा पुलिस के अनुसार गोदाम में सुरक्षा व आग बुझाने के इंतजाम मानक के अनुसार नहीं मिले। गोदाम स्वामी लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागजात नहीं दिखा सके हैं।

उन्होंने कागजात प्रस्तुत करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने विभागीय एनओसी आदि के बारे में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाइट्रिक एसिड व फारमल डिहाइड केमिकल के संपर्क में आने से धमाके की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गोदाम में सुरक्षा इंतजाम नहीं मिले।

गोदाम स्वामी जरूरी कागजात नहीं दिखा सके हैं। उन्हें कागजात प्रस्तुत करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया गया है। जैन ट्रेडिंग कंपनी मालिक संजय जैन ने बताया कि गोदाम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। यह महज हादसा है। पुलिस को कागजात उपलब्ध कराए जा रहे हैं। घायलों का इलाज भी कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। झुलसे तीन कर्मचारियों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

गेट पर नहीं रुकते तो आ सकते थे चपेट में

नगर निगम में तैनात ड्राइवर राजेश कुमार लोडर लेकर केमिकल लेने के लिए गोदाम तक आए थे। उनके साथ डाग कैचर टीम के 13 सदस्य भी लोडर में सवार थे। डाग कैचर टीम के सदस्य अवधेश ने बताया कि ड्राइवर राजेश ने सभी 13 लोगों को गोदाम के गेट पर उतार दिया था। अगर सभी लोग अंदर चले जाते तो केमिकल की चपेट में आ सकते थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168452