search

तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाया आगरा का मान, लंबी ट्रेनिंग के बाद नेशनल ताइक्वांडो में दिखाएंगे दम

Chikheang 2025-11-28 09:36:05 views 1158
  



जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। शहर के तीन उभरते ताइक्वांडो खिलाड़ी प्राची, श्रेयस यादव और लकी कुमार उप्र की टीम का हिस्सा बनकर राष्ट्रीय मंच पर उतरने को तैयार हैं।

तीनों खिलाड़ी 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने अरुणाचल प्रदेश के ईटा नगर पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता एक दिसंबर तक खेलो इंडिया स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

ताइक्वांडो प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में खेले जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उप्र की ओर से चयनित टीम में आगरा के इन तीन खिलाड़ियों का शामिल होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लंबे प्रशिक्षण, अनुशासन और फाइटिंग स्पिरिट से चुने गए

बालिका अंडर-17 के अंडर-42 किग्रा भार वर्ग में प्राची, बालक अंडर-17 के अंडर-45 किग्रा भार वर्ग में श्रेयस यादव और अंडर-73 किग्रा भार वर्ग में लकी कुमार प्रतिभाग करेंगे। तीनों खिलाडी लंबे प्रशिक्षण, अनुशासन और फाइटिंग स्पिरिट से इस प्रतियोगिता में चुने गए हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीडीआर मनोज गिरी, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, डीआइओएस द्वितीय विश्व प्रताप सिंह, जीआइसी प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध यादव, डा. अनिल वशिष्ठ, डा. एसके सिंह ने बधाई दी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168452