search

Delhi News: बीच सड़क खड़े पेड़ दे रहे हादसों को दावत, शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ी

LHC0088 2025-11-28 09:06:37 views 852
  

आनंद विहार बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर सड़क के बीच में पेड़। जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार की कई सड़कों पर बीच में लगे पेड़ यातायात में अवरोध पैदा कर रहे हैं। इसके साथ ही हादसों को दावत दे रहे हैं। सर्दियों के दिनों में हादसे होने की संभावना बढ़ गई है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है यह पेड़ सुरक्षित यातायात में बाधा बने हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वन विभाग को स्वत संज्ञान लेकर सड़क के बीच में लगे पेड़ों को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर देना चाहिए। सवाल किया पेड़ की वजह से कोई हादसे का शिकार होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

वजीराबाद रोड यमुनापार के व्यस्त मार्ग में से एक है। वजीराबाद रोड पर नंद नगरी के पास पीडब्ल्यूडी ने नया फ्लाईओवर बनाया है। इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में 27 पेड़ बाधा बने हुए थे। उन पेड़ों को वहां से हटाया, जिसके बाद फ्लाईओवर बना। इस फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर गगन सिनेमा के पास चार पेड़ सड़क पर लगे हुए हैं।

लाेगों का कहना है कि पेड़ घने होने की वजह से यहां अंधेरा रहता है। हादसे होने की संभावना बनी रहती है। नंद नगरी से हर्ष विहार के लिए वाहन मुड़ते वक्त पेड़ों के पास फंस जाते हैं। झील खुरंजा में भी बीच सड़क पर पेड़ लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक जोखिम उठाकर यातायात कर रहे हैं।

प्रदूषण की वजह से दिल्ली में धुंध है। सर्दियों में कोहरा पड़ने लगेगा। इससे दृश्यता कम हो जाती है। सरकार व निगम को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
फ्लाईओवर से हटाए गए थे पेड़

आनंद विहार अप्सरा बाेर्डर फ्लाईओवर के बीच में दो पेड़ लगे थे। उसी स्थिति में फ्लाईओवर काे शुरू कर दिया गया था। यह पेड़ फ्लाईओवर के ढलान पर थे। हादसे की आशंका रहती थी। पीडब्ल्यूडी ने पेड़ के पास पत्थर के डिवाइडर लगा दिए थे। इसी साल मार्च में एक बाइक सवार की मौत हुई थी। करीब दो माह पहले वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद दोनों पेड़ों को फ्लाईओवर से हटा दिया गया है।
मंत्री के आदेश के बाद भी सड़क से नहीं हटे पेड़

आनंद विहार बस अड्डे का नया प्रवेश द्वारा बनाया गया है। इस द्वार की सड़क पर सात पेड़ सड़क के बीच में हैं। जहां से बसे निकलना संभव नहीं है। एक माह पहले बस अड्डे का दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने निरीक्षण किया था। सड़क से पेड़ हटाने के निर्देश दिए थे। कई दिन गुजर जाने के बाद भी सड़क पर पेड़ जस के तस हैं।

प्रवेश द्वारा से बसों के आने का सिलसिला ठंडे बस्ते में हैं। सूत्रों का कहना है पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग अनुमति मांगी गई है, अभी मिली नहीं है। आनंद विहार क्षेत्र यमुनापार का प्रदूषण का सबसे बड़ा हाटस्पाट है।




सड़क के बीच में जो पेड़ हैं और उससे यातायात अवरोध है। इसको लेकर वन विभाग से बातचीत की जाएगी।
-

जितेंद्र महाजन, चेयरमैन शाहदरा जिला विकास समिति।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233