search

राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर के चढ़ावे के सभी तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार मिला 51 करोड़ का दान

cy520520 2025-11-28 07:35:51 views 1240
  

राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर के चढ़ावे के सभी तोड़ा रिकॉर्ड (फोटो- जागरण)



जागरण संवाददाता, उदयपुर। कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार ने इस साल भक्तों की भारी श्रद्धा के चलते नया रिकॉर्ड बनाया। 19 नवंबर से शुरू हुई गिनती के छठे और अंतिम राउंड के बाद मंदिर को कुल ₹51,27,30,112 चढ़ावा प्राप्त हुआ।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसमें नकद, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, सोना और चांदी सभी शामिल हैं। यह पहली बार है जब मंदिर का दान 51 करोड़ रुपए पार हुआ।

इस बार नकद के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से कुल ₹10,52,89,569 प्राप्त हुए। सोने-चांदी के तौर पर 1204 ग्राम सोना और 207.793 किलो चांदी मिली।  

इसमें भंडार से 86.200 किलो चांदी और 985 ग्राम सोना, भेंट कक्ष से 121.593 किलो चांदी और 219.400 ग्राम सोना शामिल है। मंदिर में गिनती के दौरान सुरक्षा और प्रशासन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
राउंड-दर-राउंड दान

  • पहला राउंड (19 नवंबर): ₹12,35,00,000
  • दूसरा राउंड (21 नवंबर): ₹8,54,00,000
  • तीसरा राउंड (24 नवंबर): ₹7,08,80,000
  • चौथा राउंड: ₹8,15,80,000
  • पांचवें राउंड (26 नवंबर): ₹4,19,79,000
  • छठा राउंड: ₹41,01,543
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163933