search

Ranchi News: बांस के हिस्से के लिए चाचा की गर्दन काट दी; दो भतीजों को उम्रकैद, 10-10 हजार जुर्माना

deltin33 2025-11-28 06:05:52 views 1255
  

चाचा की हत्या में दो भतीजों को आजीवन कारावास। प्रतीकात्मक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, रांची। अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने बांस की हिस्सेदारी को लेकर चाचा की निर्मम हत्या मामले में भतीजे चंद्रशेखर महतो और लखीराम महतो को गुरुवार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अदालत ने 25 नवंबर को दोषी ठहराया था। आठ जून 2020 को हुई घटना को लेकर सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया है कि सहदेव महतो अपने हिस्से के खेत पर लगे बांस को काटकर घर में रखा था।

जिसको लेकर सहदेव के भतीजे चंद्रशेखर महतो और लखीराम महतो अपनी पत्नी के साथ उनके घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगा। सहदेव के बेटे ने गाली देने से मना किया तो अभियुक्तों ने सहदेव की बेटी के गर्दन पर टांगी से हमला कर दिया।

जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। सहदेव ने भागने का प्रयास किया तो उसे दौड़ाकर टांगी से गर्दन काट दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- झारखंड से बांग्लादेश तक फेंसेडिल कफ सीरप की तस्करी करने वाला ग‍िरफ्तार, STF ने लखनऊ से दबोचा

यह भी पढ़ें- दो से अधिक संतान वाला व्यक्ति नहीं लड़ सकेगा निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग ने फिक्स की कट ऑफ डेट

यह भी पढ़ें- सहायक आचार्य के 8,291 पद समेत अन्य विभागों में नियुक्तियों की बौछार, Hemant सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मिलेंगे नियुक्ति पत्र
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477256