Weather Update : मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश जारी, बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम
राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में मानूसन की विदाई के बीच बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा मजबूत सिस्टम मानसून की विदाई को और टाल सकता है।
Weather Update 21 september : राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में मानूसन की विदाई के बीच बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक मजबूत सिस्टम से अगले हफ्ते भी कई राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना है। ऐसे में मध्य भारत में मानसून की विदाई की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। आने वाले दिनों में वहां भी बारिश के आसार है जहां से मानसून लौट चुका है।
मौसम विभाग (IMD) ने 26 सितंबर तक मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।
Weather Warnings | East & Central India
From 20-26 September, expect light to moderate rain with isolated heavy showers across MadhyaPradesh, Bihar, West Bengal, Sikkim, Odisha, Vidarbha, Chhattisgarh, and the Andaman & Nicobar Islands. pic.twitter.com/IwVvgSIUp5
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 20, 2025 मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, मराठवाड़ा के ऊपर मध्यम वायुमंडलीय स्तर पर एक कमजोर परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 2-3 दिनों तक विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें देखने को मिलेंगी। अगले हफ्ते के मध्य में बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत मौसम प्रणाली बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान तक पहुंचेगा। सितंबर के आखिर में अगर यह पश्चिमी विक्षोभ से टकराता है तो 28 से 30 सितम्बर के बीच एक बार फिर से बारिश हो सकती है। इससे मध्य भारत में मानसून की विदाई की प्रक्रिया थोड़ी और टल सकती है।
हिमाचल में राहत : हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हुई। IMD के अनुसार, राज्य में 21 सितंबर से 23 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 से 26 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।
राजस्थान के 8 जिलों में अलर्ट : राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सप्ताहांत में 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
अरुणाचल में भारी बारिश का अलर्ट : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे अरुणाचल प्रदेश में 23 सितंबर तक व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया। इसके तहत कई जिलों में गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इस अवधि के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। ऊपरी सुबनसिरी, पूर्वी सियांग, चांगलांग, नामसाई और दिबांग घाटी जैसे स्थानों पर भारी वर्षा
हो सकती है, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे भारी वर्षा के दौरान स्थानीय स्तर पर बाढ़ और भूस्खलन के प्रति सतर्क रहें।
पंजाब में मानसून की विदाई के बीच बारिश : मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में मानसून की विदाई के बीच बारिश का दौर जारी है। गुरदासपुर, पठानकोट, चंडीगढ़, रोपड़ और अमृतसर में शनिवार को बारिश हुआ। इस बीच सितंबर के अंत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे राज्य में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकती है।
इंदौर, भोपाल में बारिश के आसार : मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही ड्रोनिका की वजह से नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खरगोन, दमोह, उज्जैन, इंदौर और शिवपुरी समेत कई स्थानों पर शनिवार को बारिश हुई। आज भी भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, उज्जैन और जबलपुर संभाग में मध्यम बारिश की संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta |