search

गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, किसान की मौत

deltin33 2025-10-4 00:06:32 views 1265
  रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, किसान की मौत। जागरण





संवाद सूत्र, डिडौली । हाईवे पर गुरुवार रात लगभग ढाई बजे मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी।

पीछे से आ रही कार भी बस से टकरा गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि कार व बस में सवार सात लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह हादसा गुरुवार रात रजबपुर थाना क्षेत्र में गांव झनकपुरी में यह हादसा हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा निवासी किसान ताहिर हुसैन रात ट्रैक्टर-ट्राली में धान लाद कर हापुड़ मंडी जा रहे थे। जब वह हाईवे पर झनकपुरी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।


ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे गिरने से हुई मौत

टक्कर लगने के बाद ताहिर हुसैन ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिर गए तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी बस से टकरा गई। कार में सवार चार लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, लेकिन वह बगैर कार्रवाई के चले गए थे।

वहीं, रोडवेज बस में सवार तीन यात्री भी चोटिल हुए थे। जबकि चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया। उपचार कराने के बाद सभी घायल चले गए थे।



उधर दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा कर स्वजन ने मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया है। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में ले लिए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521