search

फरीदाबाद में स्कूल के सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ! भड़ाना चौक पर मचा हड़कंप; लोगाें में दहशत का माहौल

LHC0088 2025-10-4 00:06:26 views 1285
  सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ जैसे जानवर दिखने के बाद हड़कंप की स्थिति। जागरण





जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। भड़ाना चौक स्थित निजी स्कूल के पास सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखने की सूचना से हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

आसपास के तग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। रात करीब 12 बजे तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग घरों में जानवर की तलाश करते रहे।



स्थानीय लोगों ने बताया कि एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक जंगली जानवर बिल्ली पर हमला करते हुए नजर आ रहा था। लोगों के मुताबिक यह जानवर तेंदुए जैसा दिखाई दे रहा था।



वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। देर रात तक घर में लोगों ने तलाशी की गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी की गई, लेकिन तेंदुआ या कोई और जंगली जानवर नहीं मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं डिवीजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर रामकुमार ने बताया कि इस संंबंध में कोई जानकारी नहीं है। किसी व्यक्ति ने शिकायत भी नहीं दी है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच की जाएगी। घनी आबादी की ओर जंगली जानवर नहीं जाते हैं।



यह भी पढ़ें- \“अगर इस मामले में राहत दी गई तो यह होगा न्याय का मजाक\“, फरीदाबाद में कोर्ट ने दोषी को दी 20 साल कैद की सजा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138