search

जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना, खेत में काम करने वाली मां-बेटी को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

cy520520 2025-11-28 03:37:22 views 1068
  

लोहियां में खेत में काम करने वाली मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जालंधर। लोहियां के गांव कंग कला में खेत में काम करने वाली मां-बेटी के साथ चार अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना रविवार देर रात लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार एक किसान के खेतों में मजदूरी करता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

किसान इस जमीन को ठेके पर लेकर खेती कर रहा है और मां-बेटी नियमित रूप से उसके खेतों में काम करती थीं। रविवार रात चार अज्ञात युवक खेतों में पहुंचे और मां-बेटी को बंधक बना लिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपितों ने पहले दोनों को बांधा और इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर थाना लोहियां की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस जघन्य वारदात से गांव कंग कला व आसपास के लोग दहशत में हैं और आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163844