हिमाचल विधानसभा में सीएम सुक्खू ने केंद्र से मिले 5 हजार करोड़ पर मांगा भाजपा से सबूत।
राज्य ब्यूरो, धर्मशाला। केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मिले अनुदान के मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्षी भाजपा विधायकों से पूछा कि 5 हजार करोड़ कब दिए। उन्होंने इस संबंध में भाजपा विधायकों से इसकी नोटिफिकेशन दिखाने की बात भी कही। सदन में यह बात उस समय सामने आई जब भाजपा विधायक बलबीर वर्मा ने केंद्रीय योजनाओं से हिमाचल को 4800 करोड़ रुपये मिलने की बात कही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने रणधीर शर्मा को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि तीन साल में 5 हजार करोड़ केंद्र ने कब दिए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में बताया कि केंद्र सरकार ने जो भी धनराशि हिमाचल को दी है वह हमारा हक दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर साल दो किस्तों में 180-180 करोड़ की दो ग्रांट देती है। इसके अतिरिक्त पीडीएनए के तहत 451 करोड़ आए हैं। केंद्रीय मदद को लेकर मुख्यमंत्री व रणधीर शर्मा में आमना सामना भी हुआ।
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी कुर्सी पर बैठे हैं जहां तथ्यों को तोड़ना मरोडना नहीं चाहिए। विधायक बलबीर वर्मा ने केंद्र से मिली आर्थिक मदद से राज्य में विकास कार्य होने की बात कही है। जिस पर मुख्यमंत्री ने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज अपने बजट से जारी किया है।
आप की वीडियो अच्छी चलेगी
मुख्यमंत्री ने बलबीर वर्मा पर तल्खी भी दिखाई। उन्होंने कहा कि आप ने जो बात बोली उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अच्छा चलेगा। लेकिन बात तथ्यों पर होनी चाहिए। केंद्रीय ग्रांट की जो बात आप कह रहे हैं उसकी नोटिफिककेशन दिखाए।
बलबीर वर्मा की सचिवालय में अच्छी पकड़ है: CM
मुख्यमंत्री ने बलबीर वर्मा 5 हजार करोड़ की बात कह रहे हैं। जिन्होंने उन्हें यह जानकारी दी उससे इसके कागज भी ले आते। मुख्यमंत्री ने कहा मैं जानता हूं बलबीर वर्मा की सचिवालय में अच्छी पकड़ है। सभी उन्हें जानते हैं क्योंकि सभी को फ्लैट दे रखे हैं। हालांकि, सीएम ने कहा कि बलबीर वर्मा ने ये फ्लैट अपनी मेहनत से बनाए हैं जो अच्छी बात है। |