search

Deepak ke Niyam: सुख-समृद्धि के लिए रोजाना शाम को घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक

cy520520 2025-11-27 22:07:14 views 758
  

Sham Ko Diya Jalane Ke Fayde (AI Generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में रोजाना घर के कुछ स्थानों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में गोधूलि बेला यानी संध्या के समय को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको रोजाना शाम के समय घर के किन स्थानों पर दीपक (Deepak Jalane ke Fayde) जलाना चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस स्थान पर जरूर जलाएं दीपक

घर के मुख्य द्वार पर रोजाना शाम के समय तेल का दीपक जलाने से आपको विशेष लाभ मिल सकते हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रोजाना गोधूलि बेला में इस स्थान पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है।

इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि दीपक को इस तरह जलाना चाहिए कि घर से निकलते समय वह आपके दाहिनी ओर हो। इसके साथ ही दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।

  

(Picture Credit: Freepik)
मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में रोजाना शाम की पूजा में दीपक जलाने के साथ-साथ तुलसी के पास भी घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही तुलसी के पास साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखें।
इस दिशा में दीपक जलाना है शुभ

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु में इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार कहा गया है। ऐसे में आप रोजाना शाम में इस दिशा में भी दीपक जलाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
मिलेंगे शुभ परिणाम

वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि आप रोजाना शाम के समय सीढ़ियों के नीचे भी तेल का दीपक जला सकते हैं। इससे काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं और नकारात्मकता दूर होती है। जिससे घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Deepak: वास्तु के अनुसार, क्या है पूजा में दीपक जलाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें - Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी पर करें दीपक से जुड़े ये उपाय, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163556