search

भारत सरकार ने नहीं दिया पासपोर्ट, फिर कैसे यूपी का युवक खाड़ी देश में कर रहा था नौकरी?

LHC0088 2025-10-3 21:06:26 views 1291
  युवक ने बनाए दो फर्जी पासपोर्ट, विदेश यात्रा तक की





जागरण संवाददाता, लखनऊ। विदेश में नौकरी करने वाले एक युवक जन्मतिथि और मां का नाम बदलकर दो पासपोर्ट बनवा डाले। उसने इन पासपोर्ट के बल पर विदेश यात्रा भी की। जांच में पता चलने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की रिपोर्ट पर आरोपित मो. इलियास के खिलाफ रहीमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक के मुताबिक मुकदमा दारोगा अनिरुद्ध की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इलियास रहीमाबाद के तिरगवां का निवासी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि उसने पहला पासपोर्ट मो. इलियास पुत्र मो. हनीफ के नाम से चार सितंबर 2002 में बनवाया था।



इसमें उसने अपनी जन्मतिथि 13 मार्च 1980 दर्शाई थी। मां का नाम बिल्किश लिखा। दूसरा पासपोर्ट 28 फरवरी 2005 को बनवाया। वह मो. इलियास पुत्र मोहम्मद हनीफ की जगह इलियास अहमद पुत्र हनीफ, जन्मतिथि 25 जनवरी 1971 दर्शाई।

मां का नाम किश्वरजहां लिखा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की जांच में यह खुलासा हुआ। इसके बाद रिपोर्ट एसीपी कार्यालय भेजी गई। दारोगा ने जांच की उसमें आरोप सही पाए गए।



आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पड़ताल मे पता चला है कि पासपोर्ट से उसने विदेश यात्राएं भी की हैं। वह खाड़ी देश में नौकरी करता था। उसके खिलाफ साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138