search

Fatehpur News: खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा मजदूर गिरा, रोटावेटर में फंसकर हुई दर्दनाक मौत

cy520520 2025-11-27 16:37:48 views 1049
  

रोते बिलखते दिवंगत मजदूर कामता उर्फ कल्लू के स्वजन।



संवाद सूत्र, जागरण फतेहपुर। खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर के बोनट में बैठा मजदूर नीचे गिर गया। रोटावेटर में फंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दिवंगत के पुत्र की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जहानाबाद थाने के चिल्ली गांव निवासी इंद्रेश उत्तम ट्रैक्टर से बुधवार को खेत की जुताई कर रहे थे। जुताई के समय गांव का 52 वर्षीय मजदूर कामता उर्फ कल्लू ट्रैक्टर में पीछे बोनट पर बैठा था। इस दौरान दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। इस पर मजदूर बोनट से उछलकर नीचे रोटावेटर की ओर गिरा और नीचे दबकर फंस गया। चालक ट्रैक्टर बंद कर भाग निकला।

आसपास खेत में मौजूद अन्य लोग दौड़े और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंचे। इसके बाद रोटावेटर के नीचे दबे मजदूर को निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई। दिवंगत की पत्नी ननकी देवी, पुत्र रोहित, मोहित व पुत्री मनीषा का रो-रोकर बेहाल हैं।

थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुत्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। ट्रैक्टर व रोटावेटर कब्जे लिया गया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे मेें लिया गया है। स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- SIR: इस तारीख तक भरकर बीएलओ को दे दें गणना प्रपत्र, वरना कट जाएगा नाम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163838