search

अमेरिका में रहने वाले भारतीय ने तिरुपति बालाजी को दान किए 9 करोड़ रुपये, पहले भी दे चुके हैं 16 करोड़

cy520520 2025-11-27 15:37:26 views 953
  

तिरुपति बालाजी मंदिर को अमेरिकी भारतीय का 9 करोड़ का दान (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में रहने वाले श्रद्धालु ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को दान में नौ करोड़ रुपये दिए हैं। श्रद्धालु एम रामलिंग राजू ने पीएसी-1, 2 और 3 भवनों के नवीनीकरण के लिए 9 करोड़ रुपये का दान दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को अमेरिका में रहने वाले एक श्रद्धालु एम रामलिंगा राजू ने बुधवार को नौ करोड़ रुपये दान किए। इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 2012 में 16 करोड़ रुपये दान किए थे।
इसी तरह का देखने को मिलेगा योगदान

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर बनाने में योगदान के लिए देवस्थानम की ओर से बधाई देते हुए मंदिर न्यास के अध्यक्ष बीआर नायडू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी राजू से इसी तरह का योगदान देखने को मिलेगा।
दुनिया का सबसे अमीर हिंदू मंदिर

नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, \“\“तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को एक और बड़ा दान एम रामलिंग राजू ने मंदिर के पीएसी-1, 2 और 3 भवन के नवीकरण के लिए नौ करोड़ रुपये दान किए।\“ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को संक्षेप में टीटीडी के रूप में जाना जाता है। यह श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का संरक्षक है जिसे दुनिया का सबसे अमीर हिंदू मंदिर माना जाता है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Tirupati Balaji Mandir: तिरुपति बालाजी में क्यों किया जाता है बालों का दान, बड़ी ही खास है वजह
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163490