search

UP Weather Today: आगरा में सीजन का सबसे कम रहा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chikheang 2025-11-27 12:37:05 views 1068
  



जागरण संवाददाता, आगरा/लखनऊ। शहर में गुरुवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभगा के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि आगामी तीन दिनों तक देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहेगी, जो धूप निकलने पर छंट जाएगी। उधर, बुधवार को सीजन में सबसे कम तापमान रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर में मंगलवार को तेज हवा चलती रही थी। इसका असर रात के तापमान पर पड़ा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से बुधवार सुबह ठंड रही। शहर के खुले क्षेत्रों, मैदानों, यमुना किनारा और ताजमहल में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। धूप निकलने के बाद काेहरा छंट गया, लेकिन ठंड बरकरार रही।

दिनभर धूप निकलने से लोगों को राहत रही। शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.1

डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि ठंडी एवं शुष्क पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई थी। 27 नवंबर से गिरावट थमेगी और तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है।

यह भी पढ़ें- Indian Railways News: आज से इज्जतनगर तक चलेगी गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में गुरुवार की सुबह हल्की धुंध रहेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा और ठंड बढ़ेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने और ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।

उत्तर-पश्चिमी हवा आने से रात का पारा गिरा, सीजन की सबसे सर्द रात रही

कानपुर में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी दिशा से गंगा के मैदानी इलाकों में आ रही हवा से रात में सर्दी बढ़ गई है। बुधवार को रात का न्यूतनम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। सर्दी के सीजन में पहली बार रात का तापमान कम दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अब रात सर्द होने के साथ ही आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के आसार जताए हैं।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डा एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ दिन में धूप और सुबह-शाम की सर्दी बढ़ने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में सबसे सर्द रात कानपुर की रही है। आगामी दिनों में आसमान में ऊंचे बादलों के साथ धुंध होने के साथ धूप में थोड़ी नरमी रहने के आसार हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168051