search

कोलकाता: सीईओ कार्यालय के बाहर BLO का धरना-प्रदर्शन, चुनाव आयोग ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Chikheang 2025-11-27 03:37:15 views 929
  

चुनाव आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी।



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। चुनाव आयोग ने बुधवार को बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के एक वर्ग द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा को पत्र लिख 48 घंटे के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसे गंभीर सुरक्षा उल्लंघन बताया है। पत्र में निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल के कार्यालय में मौजूदा सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए अपर्याप्त प्रतीत होती है।
चुनाव आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कारण अत्यधिक कार्य दबाव और असहनीय कार्यभार का आरोप लगाते हुए बूथ स्तरीय अधिकारियों के एक वर्ग ने मंगलवार शाम तक सीईओ कार्यालय के बाहर 30 घंटे का प्रदर्शन किया।

पत्र की एक प्रतिलिपि मुख्य सचिव, गृह सचिव व डीजीपी को भेजी गई पत्र की एक प्रतिलिपि मुख्य सचिव, राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भेजी गई।
सुरक्षा में चूक पर आयोग सख्त

घटना को गंभीरता से लेने का उल्लेख करते हुए निर्वाचन आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह सीईओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों, उनके आवासों और आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय करे।

पत्र में कहा गया कि आयोग ने आगे निर्देश दिया है कि राज्य में एसआइआर गतिविधियों और आगामी चुनावों के कारण संवेदनशीलता के आधार पर पर्याप्त सुरक्षा वर्गीकरण किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई अप्रिय घटना फिर न घटे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167905