search

फरीदकोट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला, दो महिलाओं पर लगा आरोप

Chikheang 2025-11-27 02:37:09 views 839
  

फरीदकोट में दो महिलाओं पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगा है। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, फरीदकोट। जिले के गांव जलालेआणा में दो महिलाओं द्वारा आपसी बहस के दौरान गांव के गुरुद्वारा साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस संबंध में गांव निवासी जगविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई कि वह गांव के गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा में रहते हैं और उसके पिता हरबंस सिंह वहां बतौर मुख्य ग्रंथी ड्यूटी करते हैं।

बुधवार सायं उसके पिता गांव में पाठ करने के लिए गए हुए थे और वह गुरुद्वारा साहिब के बाहर गली में सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान गांव निवासी दो महिलाएं वीरां कौर व कुलदीप कौर आपस में बहस करती हुई आई और अचानक गुरुद्वारा साहिब के भीतर चली गईं।

जिसके चलते वह और गांव निवासी एक अन्य महिला मनजीत कौर उनके पीछे भीतर गए तो उन्होंने देखा कि उक्त दोनों महिलाओं ने बहस करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ऊपर जोर से हाथ मारे। जिसके चलते श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का रुमाला साहिब व खालसा तीर नीचे गिर गए।

उनके द्वारा रोके जाने पर वे महिलाएं वहां से बाहर चली गईं और शोर सुन कर लोग एकत्रित हो गए। उपरांत उसने अपने पिता को फोन किया तो उन्होंने आकर देखा कि रुमाला साहिब व खालसा तीर नीचे गिरने के साथ-साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पांच पृष्ठ फट गए हैं।

उपरांत इस संबंध में उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। इस संबंध में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार का कहना है कि इस संबंध में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949