deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट ने चौंकाया, यूपी के इस जिले में विस इलेक्शन से 10 लाख ज्यादा मिले डुप्लीकेट मतदाता

LHC0088 1 hour(s) ago views 745

  



जागरण संवाददाता, आगरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पंचायत चुनाव की सूची में विधानसभा निर्वाचन से भी अधिक डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। आगरा मंडल में ऐसे मतदाताओं की संख्या 10 लाख है। सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता आगरा में 3.84 लाख और सबसे कम मैनपुरी में 1.89 लाख हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन सभी मतदाताओं की जांच सात दिनों में पूरी होगी। डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। वहीं 23 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। सूची का अंतिम प्रकाशन पांच फरवरी को होगा। शनिवार को सर्किट हाउस में राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी डा. अखिलेश कुमार मिश्रा ने आगरा मंडल के सभी जिलों की पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की समीक्षा की।

क्या बोले विशेष कार्याधिकारी?

विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन और पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची अलग अलग है। विधानसभा मतदाता सूची की तर्ज पर पंचायत चुनाव की सूची को भी त्रुटि रहित बनाया जा रहा है। जितने भी डुप्लीकेट मतदाता हैं। उन सभी के नाम हटेंगे। इससे चुनाव में किसी भी तरीके का कोई भी विरोध नहीं होगा। एक ही नाम, पिता का नाम, उम्र और पता के मतदाताओं की सूची तैयार हो गई है। सात दिनों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं की फीडिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर संपर्क कर नए मतदाता बनाए गए हैं। मृतकों के नाम सूची से हटाए गए हैं।

विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि आनलाइन जो भी आवेदन आए हैं। सत्यापन के बाद उन सभी के नाम जोड़े जाएं। बीएलओ एप के माध्यम यह कार्य होगा। पंचायत चुनाव में डुप्लीकेट मतदाता हमेशा से बड़ी समस्या रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर सूची सभी जिलों को भेज दी गई है। जिलास्तर पर अब डाटा का सत्यापन कर फीडिंग कार्य पूरा होगा।

बैठक में आगरा के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 में हुए चुनाव में साढ़े 20 लाख मतदाता थे। 1502 बीएलओ और 163 सुरवाइजर को तैनात किया गया है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीएम फिरोजाबाद रमेश रंजन, एडीएम प्रशासन एबी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व मथुरा पंकज कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आगरा निर्मला फौजदार मौजूद रहीं।

किस जिले में कितने डुप्लीकेट मतदाता

    जिला का नाम मतदाताओं की संख्या
   
   
   आगरा
   3.84 लाख
   
   
   मथुरा
   2.31 लाख
   
   
   फिरोजाबाद
   2.19 लाख
   
   
   मैनपुरी
   1.89 लाख
   

पांच लाख आए हैं आवेदन

आगरा में पांच लाख आवेदन आए हैं। इसमें ढाई लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसमें मृतक, एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र जाने वाले मतदाता और आवास में बदलाव करने वाले मतदाता शामिल हैं। जिले में ढाई लाख नए मतदाता बढ़ेंगे। इस तरह से जिले में मतदाताओं की संख्या में कुछ खास अंतर नहीं आएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
126371