search

हमास को उसके कर्मों की सजा दे रहा इजरायल, सीजफायर के बाद भी गाजा में कर डाली एयर स्ट्राइक; 20 मरे

cy520520 2025-11-27 02:08:02 views 706
  

इजरायली हवाई हमले में गाजा में 20 लोगों की मौत (फाइल फोटो)



रॉयटर, काहिरा। गाजा में इजरायली हवाई हमले में 20 लोग मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन हमलों में 80 से अधिक घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहला हमला रिमल इलाके में एक कार पर हुआ, जिससे उसमें आग लग गई। इस हमले में पांच लोग मारे गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दो साल के युद्ध के बाद 10 अक्टूबर को अमेरिका की मध्यस्थता से इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद से शनिवार का दिन सबसे घातक दिनों में से एक था।

कार पर हमले के कुछ देर बाद इजरायल ने देर अल-बलाह शहर और नुसेरत कैंप में दो घरों पर दो अलग-अलग हवाई हमले किए, जिसमें 10 लोग मारे गए। शनिवार को ही पश्चिमी गाजा में एक घर पर इजरायली हवाई हमले में पांच फलस्तीनी मारे गए।

घटनास्थल पर मौजूद एएफपी के एक फोटोग्राफर ने राहगीरों को जली हुई कार के मलबे के पास जाते देखा, और बच्चे अंदर से खाना निकालने की कोशिश करते दिखाई दिए। एएफपी ने शनिवार के हवाई हमलों पर इजरायली सेना से टिप्पणी मांगी है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने हमास पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इजरायली सेना ने कहा कि एक बंदूकधारी गाजा में इजरायली कब्जे वाले उस इलाके में घुस गया जिससे मानवीय मदद दक्षिणी गाजा में पहुंचती है। इजरायल से इसे संघर्ष विराम का खुला उल्लंघन करार दिया।

इजरायल ने कहा कि इसके जवाब में गाजा में हमला किया गया। हमास ने इजरायली सेना के आरोपों को खारिज कर दिया। दो साल से चल रहे गाजा युद्ध के बाद 10 अक्टूबर को हुए संघर्ष विराम के बावजूद हिंसा पूरी तरह से रुकी नहीं है।

इजरायल बताया कि उसने युद्ध विराम का पूर्णतः सम्मान किया है, हमास ने नहीं। युद्ध विराम के दौरान, दर्जनों हमास आतंकवादियों ने हमारे सैनिकों पर हमला करने के लिए इजरायली सीमा पार की है। हम पुनः मध्यस्थों से आग्रह करते हैं कि वे इस बात पर जोर दें कि हमास युद्ध विराम के अपने वादे को पूरा करे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163472