search

Double Decker Bus: गंगा पथ पर दौड़ती डबल डेकर बस बनी टूरिस्टों की पहली पसंद, 2000 से अधिक लोगों ने की सवारी

Chikheang 2025-11-27 02:07:23 views 1214
  

डबल डेकर बस। (जागरण)


जागरण संवाददाता, पटना। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पटना जेपी गंगा पथ को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए डबल डेकर बस का संचालन कर रहा है।   दीघा घाट से कंगन घाट तक की सैर सितंबर से प्रारंभ है। अबतक दो हजार दो सौ से अधिक पर्यटक इसका लाभ उठा चुके हैं।   2 लाख 14 हजार 900 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। निगम के अनुसार बस की ऊपरी डेक से 360 डिग्री का दृश्य दिखता है। इसमें 40 सीटें हैं। जिनमें 20 वातानुकूलित सीटें नीचे और 20 सीटें ऊपरी डेक पर हैं।   इसमें टायलेट, रेफ्रिजरेटर की भी सुविधा है। गाइड पर्यटकों को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देते हैं। इसका एक तरफ का किराया 50 रुपये है।   शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक हो रहा है परिचालन   बस शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलाई जा रही है। यह दीघा से जेपी गंगा पथ गोलंबर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराती है। वहीं ठंड के समय में इसका परिचालन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168096