search

जैवलिन थ्रोअर अन्नू की ससुराल रोहतक से बरामद की मस्कट बंदूक...हर्ष फायरिंग में की गई थी इस्तेमाल

Chikheang 2025-11-27 01:56:41 views 1226
  

साहिल और अन्नू मस्कट बंदूक से हर्ष फायर करते हुए। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी की ससुराल रोहतक से सरधना पुलिस ने हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई मस्कट बंदूक बरामद की। साथ ही उसका लाइसेंस भी ले आई है। पुलिस बंदूक को थाने में जमा कर अब लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कर रही है। साथ विवेचना में अन्नू रानी और किक बाक्सर साहिल भारद्वाज की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि हर्ष फायरिंग के लिए दूल्हा और दुल्हन को बंदूक किसने दी थी। यह मुकदमा दो खिलाड़ी के पासपोर्ट के लिए खतरा बन सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित द गाड्स पैलेस रिजार्ट में मंगलवार रात सरधना क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी अन्नू रानी और हरियाणा के रोहतक के सुनारिया चौक जनता कालोनी निवासी साहिल भारद्वाज विवाह बंधन में बंधे थे। एक दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद साहिल ने अपने रिश्ते के दादा सत्यनारायण की लाइसेंसी मस्कट बंदूक (डबल बैरल) ली और दोनों ने मिलकर दो राउंड हर्ष फायरिंग की।

वरमाल के कार्यक्रम को लोग अपने मोबाइल में रिकार्ड कर रहे थे। तभी हर्ष फायरिंग की घटना भी रिकार्ड हो गई। उसके बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई। एसआइ अतुल कुमार की तरफ से अन्नू और साहिल भारद्वाज के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में सरधना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को सरधना पुलिस की एक टीम ने रोहतक पहुंचकर मस्कट बंदूक और लाइसेंस कब्जे में ले लिया है। अब बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने की फाइल तैयार की जा रही है।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मुकदमे में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। पुलिस की टीम ने हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई मस्कट बंदूक को रोहतक से कब्जे में ले लिया है। परिवार के सदस्यों को भी जल्द बयान देने के लिए बुलाया गया है। पुलिस इस मुकदमे में तेजी से कार्रवाई कर रही है। ताकि कोई भी दोनों खिलाड़ियों से प्रेरित होकर हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम न दे सकें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167931