search

“हम काम करते हैं, वो झूठ बोलते हैं”, BJP प्रत्याशी के समर्थन में उतरे मनोज तिवारी का AAP पर जोरदार हमला

LHC0088 2025-11-27 01:55:29 views 768
  

सांसद मनोज तिवारी ने नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया। जागरण  



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शालीमार बाग व अशोक विहार में सभाएं कीं। इस दौरान सांसद ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे लोग झूठ फैलाने वाले और हम काम करने वाले लोग हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तिवारी ने कहा कि भाजपा के बारे में अब वही लोग झूठ फैला रहे हैं, जो सत्ता में आने पर गली-गली में शराब की दुकान खोलने लगे थे। ये लोग झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा सत्ता में आएगी तो झुग्गियां टूट जाएंगी। सांसद ने लोगों से कहा कि आप लोग ही बताइए कि नरेंद्र मोदी 11 साल से प्रधानमंत्री हैं, क्या कभी कोई झुग्गी टूटी। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री ने सुविधाएं बढ़ाने का काम किया है।
पक्का मकान देकर PM ने बनाया भविष्य

जहां झुग्गी थी, वहां पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री ने आपके बच्चों का भविष्य बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अशोक विहार में 1650 फ्लैट्स झुग्गी वासियों को दिए। सांसद मनोज तिवारी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य करती है। इस अवसर पर विधायक पूनम शर्मा भी उपस्थित रहीं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166274