search

नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोपित नौसेना का एक नाविक केरल में गिरफ्तार

deltin33 2025-11-27 01:48:34 views 1264
  

तस्वीरा का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा निवासी और दक्षिणी नौसेना कमान में तैनात एक नाविक को मंगलवार को यौन उत्पीड़न के मामले में कोच्चि स्थित उसके किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया।

हार्बर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर नाविक की गिरफ्तार किया गया। दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) ने कहा कि नौसेना प्रोवोस्ट को गिरफ्तारी की जानकारी थी और वह ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करने को तैयार नौसेना

उन्होंने आगे कहा कि आरोपों की जांच सक्षम नागरिक प्राधिकारियों द्वारा की जा रही है। दक्षिणी नौसेना कमान जांच एजेंसी को पूरा सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मामले की गहन जांच हो और कानून के अनुसार निष्पक्ष निष्कर्ष पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि चूंकि जांच जारी है, इसलिए मामले के विवरण पर आगे टिप्पणी करना अनुचित होगा। हम आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें: \“शादी का वादा करते मुकर जाना हमेशा...\“, दुष्कर्म के मामले में केरल हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476792