search

विकसित UP के लिए 75 जिलों में नोडल अधिकारी ले रहे लोगों से फीडबैक, अब तक मिले 93.74 लाख सुझाव

Chikheang 2025-11-27 01:40:45 views 557
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 महाभियान चल रहा है। इसके तहत प्रदेश सरकार 75 जिलों में नोडल अधिकारी और प्रबुद्धजन भ्रमण कर विकास कार्यों की जानकारी देकर भविष्य के लिए फीडबैक ले रहे हैं। अभियान में अब तक कुल 93.74 लाख से अधिक सुझाव मिले हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों से सबसे ज्यादा सहभागिता रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र के निवासियों ने जिले को पर्यटन हब बनाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि जीवाश्म पार्क, जलप्रपात, रिहंद बांध और ऐतिहासिक किलों को जोड़ कर बड़ा पर्यटन सर्किट बनाया जा सकता है। वहीं बदायूं से शासन में डिजिटल सुधार, मजबूत आइटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

गौतमबुद्धनगर के नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया है। उन्होंने आयुष अस्पतालों के उन्नयन, नए आयुष केंद्रों की स्थापना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष सुविधाओं की व्यवस्था का सुझाव दिया है। फीडबैक के आधार पर सरकार 2047 का विकास रोडमैप तैयार कर रही है ताकि प्रदेश एक समर्थ, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में उभर सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949