search

देवरिया: कश्मीरी युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया, लव जिहाद की आशंका

cy520520 2025-11-27 01:38:29 views 1256
  

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से फोन पर करता था बातें। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले में कश्मीर के रहने वाले अयान नामक युवक ने देवरिया की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर भगा ले गया। युवती ने शनिवार की शाम इसकी जानकारी अपने मोबाइल फोन से स्वजन को दी। इसके बाद युवती का मोबाइल स्वीच आफ बता रहा है। स्वजन ने लव जेहाद की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती भटनी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह शुक्रवार की सुबह परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली। उसके बाद घर नहीं लौटी। स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की दोपहर तीन बजे अचानक युवती का उसने अपने भाई व मां के मोबाइल पर फोन किया।

युवती ने बताया कि वह कश्मीर के रहने वाले अयान के साथ है और कश्मीर जा रही है। फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती अयान से हुई। यह कहने के बाद युवती का मोबाइल अचानक बंद हो गया। तभी से स्वीच आफ बता रहा है। इससे स्वजन चिंतित हो उठे हैं। अनहोनी की आशंका जाहिर की है।


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती को भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्वजन ने लव जेहाद की आशंका जाहिर की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163496