deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Teghra vidhan sabha Chunav Result: तेघड़ा सीट पर दिख रहा भाजपा का राज, रजनीश कुमार 27176 वोटों से आगे

deltin33 2025-11-27 01:28:05 views 519

  

तेघड़ा विधानसभा सीट



डिजिटल डेस्‍क, तेघरा। तेघड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा का जलवा बरकरार है। 14 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के रजनीश कुमार 271876 वोटों से आगे हैं। सीपीआई के राम रतन सिंह दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं।

तेघड़ा विधानसभा सीट पर चार पार्टियों के बीच जोरदार घमासान देखने को मिल रहा है। तेघड़ा विधानसभा सीट बेगुसराय लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। पता हो कि 1951 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेस के राम चरित्र सिंह ने चुनाव जीता। वहीं, 2020 में सीपीआई के राम रतन सिंह इस सीट से विधायक बने थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गौरतलब है कि पहले तेघड़ा विधानसभा का नाम बरौनी हुआ करता था, बाद में इसे बदल कर तेघड़ा किया गया। तेघड़ा में राजेन्द्र सेतु, धर्मराज घाट अयोध्या और सिमारिया घाट, बरौनी जैसे प्रसिद्ध स्थल हैं।

बता दें कि तेघड़ा सीट के लिए 17 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से 16 के नाम पर मंजूरी मिली थी। एक ने अपना नाम वापस लिया था। मगर 13 लोगों को चुनाव लड़ने का मौका मिला। बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्‍मद सकील को चुनावी मैदान में उतारा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने रजनीश कुमार पर भरोसा जताया।

जनता क्रांति पार्टी (राष्‍ट्रवादी) ने अवधेश कुमार को मैदान में उतारा जबकि समता पार्टी ने अविनाश भारती पर विश्‍वास जताया। जनशक्ति जनता दल ने चंद्र प्रकाश सिंह को अपना दावेदार बनाया। जन सुराज पार्टी ने राम नंदन सिंह पर भरोसा किया। कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया ने राम रतन सिंह को जिम्‍मेदारी सौंपी। केदारनाथ भास्‍कर, बसंत कुमार, मृणाल वरुण, राम कुमार, राम पुकार ठाकुर और सुधा भारती निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी।

इस प्रकार से तेघड़ा सीट पर प्रदेश की चार प्रमुख पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनके अलावा कुछ अन्‍य दलों ने भी अपने प्रत्‍याशी घोषित किए हैं।

  • बहुजन समाज पार्टी - मोहम्‍मद साकिब
  • भारतीय जनता पार्टी - रजनीश कुमार
  • जनता क्रांति पार्टी (राष्‍ट्रवादी) - अवधेश कुमार
  • समता पार्टी - अविनाश भारती
  • जनशक्ति जनता दल - चंद्र प्रकाश सिंह
  • जन सुराज पार्टी - राम नंदन सिंह
  • कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया - राम रतन सिंह
  • निर्दलीय - केदारनाथ भास्‍कर
  • निर्दलीय - बसंत कुमार
  • निर्दलीय - मृणाल वरुण
  • निर्दलीय - राम कुमार
  • निर्दलीय - राम पुकार ठाकुर
  • निर्दलीय - सुधा भारती
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

610K

Threads

0

Posts

1810K

Credits

administrator

Credits
180143