search

राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर मिले युवक-युवती के शव, इलाके में हड़कंप; प्रेम प्रसंग की आशंका

cy520520 2025-11-27 01:25:16 views 1248
  

बांसवाड़ा के जंगल में सड़ी- गली हालत में मिले गुजराती युवक-युवती के शव (फोटो- एक्स)



जेएनएन, उदयपुर। बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में गुजरात की सीमा से सटे गांव वरेठ के जंगल में बुधवार देर शाम एक युवक- युवती के शव सड़ी-गली हालत में मिले। दोनों मृतक गुजरात के हैं। पुलिस को मौके से तीन मोबाइल और एक आधार कार्ड मिला है। शव मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को सूचना दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि ग्राम पंचायत वरेठ के जंगल में युवक-युवती के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों शव सड़ी-गली अवस्था में थे। इस कारण दोनों की मौके पर शिनाख्त नहीं हो पाई।

युवती का शव अर्धनग्न हालत में मिला। जबकि, युवक का शव करीब 30 फीट दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि दोनों शव करीब 15 दिन पुराने होने की संभावना है।
लकड़ी काटने गए ग्रामीणों ने देखे शव

उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीण लकड़ी काटने के लिए जंगल गए थे। वहां उन्होंने एक पेड़ पर युवक के शव का लटका हुआ देखा, जबकि कुछ दूर नीचे युवती का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। दोनों शव से दुर्गंध उठ रही थी।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में पहुंचाई तो लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को नीचे उतर गया। पुलिस ने बताया कि युवती का शव जमीन से चिपक सा गया था।
आधार कार्ड से पहचान

पाटीदार ने बताया कि मौके पर तीन मोबाइल फोन मिले हैं। साथ ही मौके से एक आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर युवक की शिनाख्त गुजरात के संतरामपुर के सामलिया गांव निवासी धर्मेश पुत्र मुकेश पारगी के रूप में हुई। युवती गडरा फतेहपुरा निवासी बताई गई है। उन्होंने प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद होने की बात कही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427