भाकपा से धनंजय कुमार, JDU के सुनील कुमार और जनसुराज की प्रीति किन्नर
डिजिटल डेस्क, गोपालगंज। Bhorey vidhan sabha Election Result 2025 काफी अहम है। बिहार की भोरे विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट है। जेडीयू ने यहां से पूर्व डीजी रहे सुनील कुमार को मैदान में उतारा है। सुनील कुमार दूसरी बार इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यही वो (Bihar vidhan sabha chunav Result) सीट है, जिसे जीतकर सुनील कुमार बिहार विधानसभा में पहुंचे थे। सुनील कुमार राज्य के शिक्षा मंत्री हैं। वहीं भाकपा से धनंजय कुमार चुनाव मैदान में हैं।
दरअसल, इससे पहले पार्टी ने जितेंद्र पासवान को टिकट दिया था, लेकिन फिर हत्या के प्रयास के मामले में उनकी गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद महागठबंधन ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है।
इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने प्रीति किन्नर को यहां से उम्मीदवार बनाया है। वैसे इस सीट पर चिराग पासवान का प्रभाव भी देखा जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 2020 के चुनाव में जेडीयू से चुनाव लड़ा था। उन्होंने जितेंद्र पासवान को 462 वोटों से हराया था। |