search

गुरुग्राम में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, घरेलू सहायिका के तौर पर करती थी काम

deltin33 2025-11-27 01:23:07 views 1262
  

मेपल गार्डन सोसायटी के घर में महिला सहायिका ने किया सुसाइड।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 50 थाना क्षेत्र के मेपल गार्डन सोसायटी स्थित एक घर में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार सुबह पांच बजे कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृत युवती की पहचान बिहार के अररिया जिले के जोतिहार गांव की रहने वाली खुशी पाल के रूप में की गई। बताया जाता है यह कुछ महीनों से मेपल गार्डन स्थित एक घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में थी।

गुरुवार सुबह जब यह कमरे से बाहर नहीं निकली तो घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदो से लटका हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। स्वजन को इसकी सूचना दी गई है। परिवारवालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821