RRB Group D hall ticket 2025 कभी भी हो सकते हैं जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D लेवल 1 भर्ती सीबीटी परीक्षा की शुरुआत 17 नवंबर से की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जाने हैं। ऐसे में अनुमान है कि आज या कल में आरआरबी की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
RRB Group D hall ticket download के लिए ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
32438 पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षा
आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 32438 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं जिसके लिए परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर 2025 के अंत तक संपन्न करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार सीबीटी एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे उनको फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई माना जायेगा।
एडमिट कार्ड केवल 4 स्टेप्स में कर सकेंगे डाउनलोड
- स्टेप 1: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 4: अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
एग्जाम पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी CBT एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में गणित विषय से 30 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क से 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न और सामान्य जागरूकता से 15 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। आंसर न देने पर उस प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UP Home Guard Bharti 2025: यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती के लिए OTR रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, चेक करें आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल |
|