deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

UP Weather: यूपी में शीत लहर की दस्तक, शुरू होगी कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी!

cy520520 2025-11-27 01:10:05 views 339

  

सांकेतिक तस्वीर।



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। हिमालय की ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ गिरने वाले क्षेत्रों से शुष्क और सर्द उत्तर-पश्चिमी हवा कानपुर मंडल में आने से न्यूनतम पारा लुढ़कने लगा है। न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस या नीचे जा रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से 24 घंटे बाद न्यूनतम पारा फिर 09.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कानपुर नगर में रात सर्द है। कानपुर मंडल में शीत लहर ने दस्तक दे दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
कानपुर मंडल में शीत लहर ने दी दस्तक

  

मौसम विभाग ने इस सप्ताह में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ दिन में धूप और सुबह-शाम की सर्दी होने की संभावना जताई है। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 09.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 78 और न्यूनतम प्रतिशत 30 रहा।छह किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।

  
कानपुर का मौसम

  

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गंगा के मैदानी क्षेत्रों में उत्तर पश्चिमी हवा आने से सर्दी बढ़ेगी। सुबह शाम धुंध भी बने रहने के पूरे आसार हैं। क्योंकि वातावरण में अभी भी नमी है और रात में ओस भी गिर रही है। उन्होंने बताया कि यह मौसम अब रबी फसलों की बोवाई के लिए सबसे अच्छा है। सुबह व शाम को होने वाली सर्दी के कारण अब ओस भी गिरने लगी है। इससे बोआई के बाद अंकुरण की संभावना बढ़ गई है। किसान जल्द बोवाई कर दें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
125454
Random