search

UP Weather Update: सावधान! आने वाले दिनों में गिरेगा पारा, पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

Chikheang 2025-11-26 23:07:12 views 1265
  

सुबह में हल्का कोहरा। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। तापमान में क्रमिक गिरावट के बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई। दिन में चटख धूप निकली रही। हालांकि सुबह हल्का कोहरा गिरा, पर दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन मौसम में थोड़ा सुधार रहेगा, इसके बाद फिर तापमान में गिरावट आ सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने तथा ठंड एवं शुष्क पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना रहा। इससे तापमान में पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिनों के दौरान मौसम में सुधार बना रह सकता है। तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी के साथ कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी। हालांकि भोर में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा गिर सकता है। जो दिन चढ़ने पर छंट जाएगा। जबकि कहीं-कहीं दिन में भी धुन्ध बनी रह सकती है।

जहां तक बुधवार को तापमान की बात है तो अधिकतम तापमान 25.0 व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। सुबह में मौसम हल्की ठंड रहा तो इसके बाद चटख धूप निकलने से राहत मिली।
राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में थोड़ा सुधार आ सकता है। तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी होगी। तीन-चार दिनों बाद फिर से न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में अचानक बदला मौसम, अब बर्फीली हवाओं का अटैक! पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: अगले 24 से 48 घंटे होंगे बेहद अहम, मौसम में अचानक देखने को मिल सकता है बड़ा बदलाव
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168051